रविवार, 22 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

वैश्य महिलाओं ने किया सामूहिक तुलसी विवाह आयोजन

वैश्य महिला महासंगठन और समृद्धि पार्क की महिलाओं ने देवउठनी ग्यारस पर सामूहिक तुलसी विवाह किया, सोलह शृंगार कर निकाला बाना।

वैश्य महिलाओं ने किया सामूहिक तुलसी विवाह आयोजन
वैश्य महिलाओं ने किया सामूहिक तुलसी विवाह आयोजन (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

वैश्य महिला महासंगठन मध्य प्रदेश एवं समृद्धि पार्क की महिलाओं द्वारा कल देवउठनी ग्यारस पर तुलसी विवाह का सामूहिक आयोजन किया गया।

विवाह के पूर्व बाना भी निकाला गया, जिसका जगह-जगह स्वागत भी हुआ। दीपिका गोयल, डॉ. तरु गुप्ता ने बताया कि मातृशक्तियां लाल कपड़ों की वेशभूषा में सोलह शृंगार कर पहुंची थीं। भगवान शालिग्राम की बारात में भी मातृशक्तियां शामिल हुईं। ऊषा बंसल, किरण मुरारका, अंजू अग्रवाल, हंसा अग्रवाल, मुक्ति अग्रवाल, सुनीता कंदोई, रेखा शाह, रचना शाह, सुरेखा गुप्ता, हेमा काबरा, कुमुद बिंदल, सीमा अग्रवाल, चंचल गोयल, किरण खजांची, नम्रता बदरुका, उमा गुप्ता, संगीता बाफना, सरिता बंसल मौजूद थीं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 21 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 21 November 2026, पृष्ठ 7