रविवार, 22 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

शंकराचार्य के आज शाम आगमन पर होगी अगवानी

श्रृंगेरी मठ के जगद्गुरु शंकराचार्य विधुशेखर भारती आज पहली बार इंदौर आएंगे, 108 शंखों की ध्वनि से होगी अगवानी; 22 नवंबर को गीता भवन में अभिनंदन।

शंकराचार्य पद पर सुशोभित होने के बाद श्रृंगेरी मठ के जगद्गुरु शंकराचार्य श्री श्री विधुशेखर भारती सन्निधानम पहली बार आज शाम 6.30 बजे इंदौर पहुंचकर सीधे स्कीम 51 संगम नगर, पॉवर हाउस के पास स्थित पं. नानूराम शर्मा सभागृह पहुंचेंगे। 108 विद्वान शंखों की मंगल ध्वनि करेंगे। स्वस्ति वाचन एवं वैदिक मंगलाचरण के बीच उनकी अगवानी होगी। वंदनवार और रंगोली, पुष्पवर्षा आयोजन होंगे। शंकराचार्य भगवान चन्द्रमौलीश्वर की विशेष पूजा भी पहली बार इंदौर में करेंगे जो तीन दिनों तक निर्धारित समय पर की जाएगी। विशिष्ट पूजा दर्शन का लाभ श्रद्धालु ले सकते हैं। आज शाम शंकराचार्यजी के साथ 60 से अधिक विद्वानों और आचार्यों का अतिविशिष्ट दल भी इंदौर आ रहा है। इनके अलावा दक्षिण भारत के करीब 150 से अधिक भक्त भी उनके दर्शन करने इंदौर आएंगे। रामचंद्र शर्मा वैदिक ने बताया कि सभागृह में रात को 108 विद्वान सुंदरकांड का पाठ भी करेंगे। भगवान की पूजा भी होगी। रविवार 22 नवम्बर को शंकराचार्यजी सुबह शहर के सभी प्रमुख धर्मस्थलों के देव दर्शन करेंगे। 22 नवम्बर को दोपहर 12 बजे संगम नगर में भक्तों को आशीर्वचन भी देंगे। गीता भवन में इसी दिन शाम 6 बजे शंकराचार्य का नागरिक अभिनंदन भी होगा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और राजनेता मौजूद रहेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 21 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 21 November 2026, पृष्ठ 7