रविवार, 22 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

प्रकाश राठी के निवास पर भजन संध्या एवं छप्पन भोग

द्वारकाधीश कॉलोनी में प्रकाश राठी के निवास पर दीपावली मिलन अवसर पर भजन संध्या एवं भगवान को छप्पन भोग का आयोजन किया। आने वालों ने श्रृंगार, भोग दर्शन किए और…

प्रकाश राठी के निवास पर भजन संध्या एवं छप्पन भोग
प्रकाश राठी के निवास पर भजन संध्या एवं छप्पन भोग (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

द्वारकाधीश कॉलोनी में प्रकाश राठी के निवास पर दीपावली मिलन अवसर पर भजन संध्या एवं भगवान को छप्पन भोग का आयोजन किया। आने वालों ने श्रृंगार, भोग दर्शन किए और आरती में भी शिरकत की। इस आयोजन पर इंदौर रियल एस्टेट ब्रोकर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रकाश राठी का सम्मान किया। नरेन्द्र जैन भटेवरा, पीयूष वाजपेई, सत्यनारायण प्रजापति, मनीष शाह, अरविन्द गुप्ता, वीरेन्द्र गुप्ता, अनिल शर्मा, सचिन जैन, अजय व्यास, अजय सोनी, दीपक नागर, अशोक रूपावत मौजूद थे। कार्यक्रम में कई राजनेताओं के अलावा माहेश्वरी समाज व रहवासी भी मौजूद थे। सभी ने धार्मिक आयोजन में शिरकत कर प्रसादी भी ली।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 20 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 20 November 2026, पृष्ठ 7