रविवार, 22 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

गोवर्धननाथ मंदिर से निकले बाने में दिखी मालवी संस्कृति की झलक बग्घी पर सवार होकर दिया जल संरक्षण का संदेश

नीमा समाज से जुड़े प्रखर और शुभी नीमा के विवाह के आयोजन में वैष्णव सम्प्रदाय के गोवर्धननाथ मंदिर से बाना निकाला गया। यह बाना नीमा समाजजनों और निकट के रिश्तेदारों…

गोवर्धननाथ मंदिर से निकले बाने में दिखी मालवी संस्कृति की झलक बग्घी पर सवार होकर दिया जल संरक्षण का संदेश
गोवर्धननाथ मंदिर से निकले बाने में दिखी मालवी संस्कृति की झलक बग्घी पर सवार होकर दिया जल संरक्षण का संदेश (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

नीमा समाज से जुड़े प्रखर और शुभी नीमा के विवाह के आयोजन में वैष्णव सम्प्रदाय के गोवर्धननाथ मंदिर से बाना निकाला गया। यह बाना नीमा समाजजनों और निकट के रिश्तेदारों की मौजूदगी में निकला। बाना में मालवी नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई। यह बाना मंदिर से नीमा धर्मशाला पहुंचा, जिसने व्यापारिक क्षेत्र में भी भ्रमण किया। नीलेश नीमा, अतुल नीमा, नाना नागर, सुधीर नीमा, शैलेष नीमा ने बताया कि बाना में पारम्परिक वेशभूषा में मालवी नृत्य की प्रस्तुति दी गई और वधु शुभी नीमा ने बैनर पर जल संरक्षण का संदेश समाजजनों को दिया, जिसकी सराहना भी हुई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 20 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 20 November 2026, पृष्ठ 6