शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

करवा चौथ पूजन की सामग्री बेचना है, ऐसी ही स्थिति दीपावली के दौरान भी नजर आएगी

शहर के मध्य हृदय स्थल राजवाड़ा जहां सिटी बस खड़ी होती थी और एक सिटी बस ने जहां जान ले ली थी उसी जगह पर रोजीरोटी के लिए आज अलसुबह…

शहर के मध्य हृदय स्थल राजवाड़ा जहां सिटी बस खड़ी होती थी और एक सिटी बस ने जहां जान ले ली थी उसी जगह पर रोजीरोटी के लिए आज अलसुबह से मशक्कत शुरू हुई और देखते ही देखते अस्थाई दुकानदारों ने करवा चौथ का सामान बेचने के लिए पट्टी बिछाकर अपनी जगह सुरक्षित कर ली। सुबह 10 बजे तक ना तो नगर निगम और ना ही पुलिस ने इन पट्टियों को हटाना उचित समझा, जबकि इस मध्य क्षेत्र के कई व्यापारी संगठन, फुटपाथ और बीच रोड पर काम करने वालों का विरोध जता रहे हैं। इधर करवा चौथ समीप है और करवा चौथ के पूजन से लेकर पति का चेहरा देखने के लिए लगने वाली छलनी तक का सामान यहां रोड पर बेचा जाएगा उसकी जगह सुरक्षित करना शुरू कर दी गई है। बताया तो यह भी गया कि इन दुकानदारों के बिछात अब दीपावली के दूसरे दिन तक चलती रहेगी। देखना होगा कि पुलिस दोपहर और शाम तक यह दुकानें लगने देती है या नहीं। अभी तो राजवाड़ा क्षेत्र में इन अस्थई दुकानदारों ने बिछात बिछाकर अपने रोजगार की जुगत अलसुबह से जगह रोककर शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 24 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 5