शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

गरबा में आने वाली मातृशक्तियां पावागढ़ यात्रा करेंगी

पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर कार्यकारिणी सदस्य वासुदेव पुरोहित ने बताया कि कंकूदेवी हेमराज पुरोहित भाणा सेवार्थ ट्रस्ट द्वारा केसरिया गरबा का आयोजन शरद पूर्णिमा पर किया जाएगा। समाज…

पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर कार्यकारिणी सदस्य वासुदेव पुरोहित ने बताया कि कंकूदेवी हेमराज पुरोहित भाणा सेवार्थ ट्रस्ट द्वारा केसरिया गरबा का आयोजन शरद पूर्णिमा पर किया जाएगा। समाज की मातृशक्तियों के लिए तीन दिवसीय पावागढ़ यात्रा का आयोजन भी किया जा रहा है। गरबा में प्रस्तुति देने वाली मातृशक्तियों को विशेष सौगात भी दी जाएगी। पावागढ़ यात्रा दिसम्बर में पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। इसके लिए पंजीयन भी साकरोदा मांगलिक परिसर में कल किया जाएगा। पंजीयन फार्म लेकर कल ही बॉक्स में डालना होगा। गरबा महोत्सव के समापन पर पालीवाल महिलाओं के लिए लाटरी खोली जाएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 24 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 6