गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

इंस्टिट्यूट में हो रहा सौन्दर्यकरण कार्य

नंदानगर क्षेत्र में सुखलिया रोड़ पर स्थित नेशनल स्किल ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट इंदौर में लाखों रुपए खर्चकर वर्तमान में प्रबंधन द्वारा सौंदर्य करण और नवीनीकरण के कार्य किए जा रहे हैं।…

नंदानगर क्षेत्र में सुखलिया रोड़ पर स्थित नेशनल स्किल ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट इंदौर में लाखों रुपए खर्चकर वर्तमान में प्रबंधन द्वारा सौंदर्य करण और नवीनीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत बाहरी परिसर से लेकर भीतरी हिस्से तक एक से बढ़कर एक कई सजावटी और सजाने के कार्य किए जा रहें है। जिसके तहत बाहरी परिसर में भव्य नवीन प्रवेश द्वार का निर्माण किया गया है। इसके अलावा भीतर आकर्षक ब्लॉक लगाकर सजावटी कार्य किए जा रहे हैं। परिसर में स्थित बगीचों को भी संवारा जा रहा है ताकि यहां आने वाले छात्र-छात्राओं को सुविधा मिले। साथ ही परिसर के बाहर से ही सौन्दर्यकरण दूर से ही नजर आए।

दूर से ही नजर आ रही है प्रवेश द्वार की

चमक- खास बात यह है कि सुखलिया रोड पर स्थित नेशनल स्किल ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट इंदौर में लंबे समय के बाद प्रबंधन द्वारा बाहर से लेकर भीतर तक लाखों रुपए खर्च कर सौंदर्य करण और सजाने-संवारने के एक साथ कई कार्य किए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत प्रमुख रूप से बाहर नवीन प्रवेश द्वार का निर्माण किया गया है। साथ ही चारों नई सुरक्षा बाउंड्री वाल का निर्माण भी किया गया है। इसके अलावा भीतर भी सौंदरीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। जिसके तहत आकर्षक ब्लॉक लगाकर बाहरी और भीतरी परिसर को संवारा जा रहा है। बगीचों में भी पेड़ पौधे लगाकर हरियाली और ग्रीनरी का काम किया जा रहा है। छात्र-छात्राओं के लिए बैठक व्यवस्था भी की जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 22 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 8