रविवार, 22 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

हरसिद्धि मंदिर के समीप समाधि के पास का अतिक्रमण देखकर लौटी निगम की टीम

हरसिद्धि माता मंदिर के समीप अहिल्या माता की सासू गौतमादेवी की समाधि छत्री का जीर्णोद्धार किया जाना है। यहां भी अतिक्रमण को लेकर निगम कार्रवाई करने जा रहा है और…

हरसिद्धि मंदिर के समीप समाधि के पास का अतिक्रमण देखकर लौटी निगम की टीम
हरसिद्धि मंदिर के समीप समाधि के पास का अतिक्रमण देखकर लौटी निगम की टीम (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

हरसिद्धि माता मंदिर के समीप अहिल्या माता की सासू गौतमादेवी की समाधि छत्री का जीर्णोद्धार किया जाना है। यहां भी अतिक्रमण को लेकर निगम कार्रवाई करने जा रहा है और कल निगम की टीम ने यहां पहुंचकर गौतमादेवी की छत्री का निरीक्षण किया और वहां की अव्यवस्थाओं को भी देखा, लेकिन निगम की टीम ने जो अतिक्रमण किए गए हैं उसे देखा जरूर, लेकिन उस पर रिमूवल करने की जुगत नहीं की। अतिक्रमणकर्ताओं को कल कहा कि यह अतिक्रमण हटा लें। यहां के लोगों का कहना है कि निगम की टीम ने अघोषित छूट कल अतिक्रमणकर्ताओं को दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 20 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 20 November 2026, पृष्ठ 4