गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व समीप आ रहा है और सिख समाजजन बाहुल्य क्षेत्र में लगातार कीर्तन के साथ प्रभातफेरी निकाल रहे हैं। गुरुद्वारा दशमेश दर्शन बैराठी कॉलोनी की प्रभातफेरी का आज सुबह शेर-ए-खालसा युवा संगठन और कांग्रेस से जुड़े सन्नी राजपाल और उनकी धर्मपत्नी लवली कौर राजपाल ने प्रभातफेरी में मौजूद सिख समाजजनों का पुष्प वर्षा और दीप जलाकर स्वागत किया, आतिशबाजी भी की गई। निशान साहेब पर फूलों की माला चढ़ाकर व माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान गुरुद्वारा के प्रधान मनजीत सिंह राजपाल, हन्नी राजपाल, मोनू बग्गा, मोनिका राजपाल आदि सहित सिख समाजजन मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 20 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



