आज गुरुनानकदेवजी का प्रकाश पर्व है और सिख समाजजन देश-प्रदेश के साथ इंदौर में भी अपने आराध्य गुरु की आराधना में लीन हैं। बड़ी तादाद में सिख समाजजनों का खालसा कॉलेज में आना प्रारंभ हो गया है। आज मुख्य आयोजन खालसा कॉलेज राजमोहल्ला में किया जा रहा है। कीर्तनकार आज सुबह से कीर्तन की प्रस्तुति दे रहे हैं और दीवान भी सजा है, जिनके दर्शन भी किए जा रहे हैं। अटूट प्रसादी लंगर भी शुरू हो चुका है। दोपहर 2 बजे अमृत संचार भी होगा, आज रात भी खालसा कॉलेज में कीर्तन होंगे और फूलों की बरसात रात में होगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 24 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





