राजेश जैन युवा ने बताया कि द्विशताब्दी गुरु राज स्पर्श चातुर्मास का परिवर्तन समारोह आज सुबह किया गया। संत गच्छाधिपति विजय नित्यसेनसूरीश्वर म.सा. आदि श्रमण-श्रमणी वृंद केसरी वाटिका से जयंतसेन धाम धार रोड के लिए विहार किया गया। बड़ी संख्या में जैन समाजजन मौजूद रहे। चातुर्मास पूर्ण हो चुका है। जयंतसेन धाम में पद-देववंदन का आयोजन भी किया गया। दीक्षार्थी मान्या एवं भूपेंद्र धरू (अहमदाबाद) के दीक्षा प्रसंग का मुहूर्त एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी किया गया। आज बड़ी संख्या में श्वेताम्बर जैन समाजजन जयंतसेन धार रोड पर मौजूद रहे। स्वामी वात्सल्य का आयोजन भी किया गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 24 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





