शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
मूसाखेड़ी फ्लाईओवर: अधूरी सर्विस रोड और खुदाई से वाहन चालक परेशान सांवेर: गोगाखेड़ी से धतुरिया रोड का 3.30 करोड़ से निर्माण इसी साल होगा शुरू गोमा की फेल में 60 लाख से बनेगी नई स्कूल बिल्डिंग, अगले सत्र से पहले छात्रों को सौगात अहिल्या माता गौशाला में लायंस क्लब ने गायों को लगाया छप्पन भोग, किया तुला दान मेघदूत गार्डन में सामा-चकेवा महोत्सव, मैथिल महिलाओं ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना एआरटी सेंटर में एचआईवी प्रभावितों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का जागरूकता शिविर भैरव अष्टमी 1 दिसंबर को: श्रीविद्याधाम में बटुक भैरव का रुद्राभिषेक, 56 भोग और महाआरती 10 साल की ऐश्वर्या शर्मा का संस्कृत-वेद मंत्रों में विश्व रिकॉर्ड, ब्रिटिश संसद के कार्यक्रम के लिए नामांकित संविधान दिवस पर पीटीसी इंदौर में नव आरक्षकों ने किया प्रस्तावना का वाचन एमजीएम मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव का समापन, 6 दिन तक दिखी प्रतिभाओं की छटा
राजनीति

पुलिस के साथ कांग्रेसियों और वाल्मीकि सेना से जुड़े लोगों की हुई थी बहस

मामला विजयवर्गीय के घर जाकर वाल्मीकि समाज का गुनाह पूछने का, लेंटर्न चौराहा पर रोका, रीगल से ही लगी थी पुलिस साथ

वाल्मीकि सेना मार्शल से जुड़े इंजीनियर संतोष कल्याणे और नीलेश गोसर निगम में सफाई कर्मियों के साथ वाल्मीकि समाज से जुड़ी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे हैं, धरना-प्रदर्शन भी हो रहा है। कई कांग्रेस नेता भी इस धरना पर पहुंचे हैं। कल के लिए दो दिन पहले ही संतोष कल्याणे ने घोषणा की थी कि वे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर मंगलवार की दोपहर 2 बजे जाकर पूछेंगे कि सफाई कर्मियों और वाल्मीकि समाज का दोष क्या है जो उनकी मांगे पूरी नहीं हो रही है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और संजय बाकलीवाल ने भी कल कांग्रेसियों से दोपहर 2 बजे धरना स्थल पर पहुंचने की गुहार लगाई थी। कांग्रेस अध्यक्ष भी धरना स्थल पर पहुंच गए थे। इधर पुलिस भी धरना स्थल पर खड़ी होकर पूरे मुद्दे पर निगाह गढ़ाए हुए थी। करीब 3.30 बजे धरना स्थल से वाल्मीकि सेना के पदाधिकारी, सदस्य, अन्य यूनियन के पदाधिकारी, सदस्य और वाल्मीकि समाजजनों के अलावा कई कांग्रेसी चिंटू चौकसे, देवेन्द्रसिंह यादव, नीलेश सेन शैलू, विशाल चतुर्वेदी, सीमा सोलंकी, बादशाह मिमरोट, डम्पी चौबे, राहुल बिजोरे के साथ पैदल मार्च करते हुए नन्दानगर के लिए निकले। इधर साथ में मौजूद पुलिस के कर्मी पल-पल की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दे रहे थे। लेंटर्न चौराहा पर जैसे ही यह सभी पहुंचे वहां पुलिस ने सभी को रोक लिया। वहां यूनियन के पदाधिकारी, सदस्य के अलावा समाजजनों के साथ कांग्रेसियों ने भी पुलिस से बहस की और कहा कि हम अपनी बात रखने जा रहे हैं कि सफाई कर्मियों को स्थाई किया जाए और 11 सूत्रीय मांगे उनके सामने रखकर पूछेंगे कि सफाई कर्मियों और वाल्मीकि समाज का गुनाह क्या है जो उनकी मांगे नहीं मानी जा रही है। इस पर भी पुलिस तैयार नहीं हुई। आखिरकार वहां रोड पर ही कुछ देरी का धरना-प्रदर्शन किया गया, नारेबाजी भी हुई और आखिरकार सभी वापस लौट गए। इधर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि भाजपा नेता सत्ता के नशे में बात भी नहीं सुनना चाहते हैं और जो जायज मांगे है वे भी पूरी नहीं करना चाहते हैं। चौकसे ने कहा कि 11 सूत्रीय मांगे जायज है। चौकसे ने कहा कि सफाईकर्मी सुबह 5 से 5.30 बजे से रोड पर आकर सफाई का दायित्व निभाते हैं और दोपहर 3 बजे तक घर पहुंचते हैं। इसलिए उनकी बातों को सुना जाना चाहिए था और की पहल सार्थक होती दिख रही है और मांगे मानना चाहिए था। चौकसे ने कहा आन्दोलन प्रभावी दिखाई देने लगा है।

आयोजन से जुड़े हुए है। कि सफाई कर्मियों का न्यूनतम मासिक वेतन 30 हजार रु. करना चाहिए। अन्य विभागों की तरह पहले दिन से ही स्थाई किया जाना चाहिए और जो पूर्व से 10 वर्षों से काम कर रहे हैं उन्हें स्थाई किया जाना चाहिए। कांग्रेस सफाई कर्मियों की लड़ाई में साथ खड़ी है। स्थाई रोजगार, सम्मानजनक वेतन, नियुक्तियां सहित अन्य 11 सूत्रीय मांगों का कांग्रेस समर्थन करती है। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर वाल्मीकि सेना मार्शल और अन्य संगठनों ने भी समर्थन देना जारी रखा है। इंजीनियर संतोष कल्याणे

विधानसभा दो के वार्ड 33 के पार्षद मनोज मिश्रा अपने माता-पिता की पुण्य स्मरण दिवस पर गुरुदेव संजीव मिश्रा के सान्निध्य में पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक के अनुष्ठान का आयोजन 7 अगस्त को सुबह 10 बजे से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करवाएंगे। निर्माण और रुद्राभिषेक पूजन के बाद दोपहर में खजराना मंदिर गणेश हाल में भोजन का आयोजन भी होगा। पार्षद मनोज मिश्रा के साथ भाई मुकेश मिश्रा भी

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें