पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने विधानसभा 1 के वार्ड 4 में देव से महादेव वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले ॐ नमः शिवाय जाप का आयोजन करवाया। शिक्षक नगर उद्यान में हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में वार्ड से जुड़े भाजपाई, रहवासी मौजूद रहे। विजयवर्गीय ने मंच पर ॐ नमः शिवाय जाप का महत्व विस्तार से बताया और कीर्तन भी गाया और कई रहवासी, नेता, कार्यकर्ताओं के नाम लेकर उनकी तारीफ भी की। ॐ नमः शिवाय का जाप भी सामूहिक रूप से किया गया। बटुको ने शिव प्रतिमा की स्थापना के समय मंत्रोच्चार भी किया था। महेश दलोद्रा, घनश्याम काकाणी, बरखा नितिन मालू, अशोक चौहान चांदू, देवेन्द्र ईनानी, सत्यनारायण प्रजापत, सन्नी तिवारी, राखी विजयवर्गीय, गगन यादव, शिवम कछवा, शीला गुप्ता, मंजू ठाकुर, भोला यादव, शुभम सोलंकी, सुरेन्द्र त्रिवेदी, कमलेश पांचाल, योगेश पांचाल, नागेन्द्रसिंह चौहान, अजय कुशवाह, सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 24 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





