भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी डॉ. निशांत खरे का जन्मदिन विधानसभा पांच से जुड़े उनके समर्थक भाजपा नेता जसराज शर्मा और सदस्यों ने सेवा कार्य कर विभिन्न मंदिर दर्शन कर मनाया। खरे के निवास पर पहुंचकर जसराज शर्मा और मंडली ने खरे का स्वागत कर बधाई भी दी। शर्मा ने कई स्थानों पर सेवाकार्य कर खरे के अच्छे स्वास्थ्य और लम्बी उम्र की कामना भी की। खजराना गणेश मंदिर, रणजीत हनुमान मंदिर, दिव्य शक्तिपीठ पहुंचकर भगवान से मंगल कामना की। जरूरतमंदों को एमवाय अस्पताल में भोजन वितरण भी किया। जसराज शर्मा, पार्षद महेश बसवाल, मलखान कटारिया, नरेश पुरोहित, भगवती उपाध्याय, सुनील सिंह, राम मीणा, राम यादव, जितेंद्र ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, अभिषेक शुक्ला, राकेश बघेल, सुरेंद्र सेन, कपिल बघेल, देवीसिंह, सौरभ एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 24 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





