शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

विजयवर्गीय ने लिया मराठी व्यंजनों का लुत्फ

पूरणपोळी देख तोड़ दी मीठा नहीं खाने की मर्यादा

विजयवर्गीय ने लिया मराठी व्यंजनों का लुत्फ

कल से तीन दिवसीय मराठी जत्रा का आयोजन शुरू हुआ। कल रात को इस आयोजन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सुमित मिश्रा, जीतू यादव ने शिरकत की। विजयवर्गीय ने यहां पर मराठी व्यंजनों का लुत्फ लिया। उन्होंने पूरणपोळी, मूंग के भजिये, करंजी खाए और कहा कि मैं मीठा कम ही खाता हूं, रात में भी नहीं खाता हूं, लेकिन पूरणपोळी देख मैंने मर्यादा तोड़ दी। विजयवर्गीय ने बताया कि जब वे नागपुर में चुनाव प्रभारी थे तब उन्होंने महाराष्ट्रीयन व्यंजनों का लुत्फ लिया था। इसके बाद कल मौका मिला तो उन्होंने इसका फायदा उठाया और पसंदीदा व्यंजन खाए।

मराठी जत्रा में मराठी व्यंजनों का लुत्फ लेते मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 October 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें