‘जमीनी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे लाओ’ के जीतू दीवान ने बताया कि जीतू पटवारी के जन्मदिन पर कल गांधी प्रतिमा पहुंचकर वहां कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में 2028 में कांग्रेस की सरकार जीतू पटवारी के नेतृत्व में बनाने का संकल्प लिया। दीवान ने कहा कि जीतू पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस का संगठन जिंदा कर दिया है, जो पहले पूरी तरह कमजोर था, जिसे पटवारी ने मजबूत किया। जीतू दीवान, सचिन सेन, शेख समीर, रमेश घाटे, डॉ. खालीकुर्रहमान, सफदर नकवी, विपिन शर्मा, संजय अरोड़ा, सुनील यादव, विभाष शर्मा, नितिन गुरु, संजय यादव, शांति मन्नाडे, महेश श्रीवास, अविनाश शिंदे, मीत धारीवाल, ध्यानसिंह चौहान मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 20 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



