शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

निर्वाचन की बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी

निर्धारित समय से देरी से पहुंचे कुछ अधिकारी, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने ली आपत्ति

निर्वाचन की बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी

निर्वाचन कमेटी को लेकर स्टेंडिंग कमेटी की बैटक कल शाम 5 बचे निर्वाचन कार्यालय में बुलाई गई थी। शहर कांग्रेस संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल ने बताया कि बैठक में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 9 में से 6 तो पहुंचे ही नहीं और जो तीन पहुंचे वे भी 5.30 बजे के बाद पहुंचे।

अधिकारियों के नहीं पहुंचने और देरी से पहुंचने की जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री पाण्डे के पास थी इसलिए उन्होंने स्लाइड चालू कर स्लाइड पर मतदाताओं की गिनती और अन्य चीजें विधानसभा अनुसार बताना शुरू की। इस पर बाकलीवाल ने आपत्ति भी ली और कहा कि जब रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम नहीं पहुंचे हैं या नहीं पहुंच रहे हैं तो फिर आप जानकारी क्यों दे रहे हैं, जब इनको बैठक में नहीं आना था तो बैठक क्यों बुलाई गई। बाकलीवाल ने सबसे ज्यादा प्रश्न किए और पूछा कि कौन-कौन से बूथ परिवर्तन किए गए हैं। इस पर कहा गया कि रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ही इसका जवाब देंगे। बाकलीवाल ने कहा कि पूरे देश में विपक्ष मतदाता सूची की गड़बड़ियों को लेकर विरोध कर रहा है और ऐसे में अधिकारियों की गैर मौजूदगी ठीक नहीं है। हम मतदाता सूची से संबंधित समस्या बताने आए हैं, हमारी समस्याओं का निदान हो। निर्वाचन अधिकारी नवजीवन पंवार को भी बाकलीवाल ने कहा कि आप मीटिंग करते हो और तत्काल कुछ ही घंटों में डाक्यूमेंट जमा करने के निर्देश देते हो, यह सब ठीक नहीं है, थोड़ा समय देना चाहिए। आखिरकार जवाब देने में दो दिन का समय तय हुआ। मतदान केन्द्र दूर तो नहीं है, मतदाताओं को दिक्कत तो नहीं आएगी और यह भी कहा कि मतदान केन्द्र जब परिवर्तित हो रहे हैं तो उसकी जानकारी सभी राजनीतिक दलों को देना चाहिए कि कोई आपत्ति तो नहीं है। इस दौरान भाजपा, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। जिनमें प्रमुख रूप से कांग्रेस से संजय बाकलीवाल, संतोष यादव, दौलत पटेल, रोहित जोशी मौजूद थे। भाजपा की ओर से सौरभ खंडेलवाल, संतोष मेहता और आप व समाजवादी के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 23 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 3