गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जाम में फंसे विजयवर्गीय पैदल पहुंचे कार्यक्रम स्थल

आधे घंटे तक नहीं आगे बढ़ी गाड़ी, पुलिस अधिकारियों को दी नसीहत जब मंत्री की यह हालत तो आम आदमी की क्या होगी दशा

जाम में फंसे विजयवर्गीय पैदल पहुंचे कार्यक्रम स्थल

विजय नगर में रावण दहन करने पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला उस वक्त परेशानी में पड़ गए जब भीड़ के कारण लगे जाम में उनका वाहन फंस गया। करीब आधे घंटे तक जाम में फंसे वाहन से विजयवर्गीय उतरे और पैदल ही कार्यक्रम स्थल पहुंचे। विजय नगर में रावण दहन कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुंचना मंत्री विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला को भारी पड़ गया।

दशहरा देखने आने वाले लोगों की भीड़ में आवाजाही की व्यवस्था गड़बड़ा गई। इसके बाद विजयवर्गीय ने पैदल जाना उचित समझा। करीब 200 मीटर वे सुरक्षा घेरे में पैदल चले। इसके बाद जब कार्यक्रम में उन्हें माइक थमाया गया तो उन्होने मंच से क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों को नसीहत दी और कहा कि अगली बार ऐसी व्यवस्था करे कि कम से आने-जाने का रास्ता मिल सके।

उल्लेखनीय है कि इतनी भीड़ में पायलट वाहन के साथ अगर मंत्री का काफिला फंस सकता है तो इमरजेंसी वाहन की फजीहत भी हो सकती है। उल्लेखनीय है कि शहर में यातायात व्यवस्था कितनी उचित है, यह सभी जानते है। ऐसे में जब मंत्री को परेशान होना पड़ा तो आम आदमी की परिस्थिति क्या होती होगी यह सभी जानते है।

जाम में फंसे विजयवर्गीय पैदल पहुंचे कार्यक्रम स्थल
जाम में फंसे विजयवर्गीय पैदल पहुंचे कार्यक्रम स्थल

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 22 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 3