कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि दशहरा पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के चेहरे वाला रावण का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने उन्हें वोट चोरी और लोकतंत्र की हत्या के मुद्दे पर घेरते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। यादव ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सत्ता पक्ष के साथ मिलकर भाजपा को चुनावी लाभ पहुंचाने के गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी के जरिए लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। यादव ने कहा कि विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसी संदेश के तहत बुराई के प्रतीक रावण के स्थान पर ज्ञानेश कुमार के चेहरे वाला पुतला बनाकर दहन किया गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




