गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

भाजपा का आज से लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ अभियान

5 नवम्बर तक विपक्ष के भ्रम के मायाजाल को तोडा जाएगा, जनता को सही चीज बताई जाएगी, आज से शुरू हुए आयोजन के लिए कल हुई थी बडी बैठक, टोली भी बनाई

भाजपा का आज से लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ अभियान

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग और देश की संवैधानिक संस्थाओं के प्रति लगातार भ्रम फैलाकर जनता में संवैधानिक संस्थाओं के प्रति नागरिकों के विश्वास को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। सत्ताप्राप्ति के लिए विपक्ष अपने राजनीतिक हितों को पूरा करने के लिए राष्ट्रहितों को दावं पर रख कर अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए देश के लोकतंत्र पर हमला कर रहा है।

इसके विरोध में भाजपा द्वारा लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ अभियान चलाया जाएगा। नेताओं ने बताया कि यह अभियान आज 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से कॉंग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। आज से इसकी शुरूआत की गई है। इसे लेकर भाजपा ने कल बैठक भी केसरबाग रोड पर आयोजित की। आज से शुरू हुए आयोजन के लिए नगर भाजपा ने टोली भी बनाई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 22 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 2