भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा जब उद्बोधन देते हैं और लय में होते हैं, तो वे किसी को भी लपेट लेते हैं। अपने उद्बोधन के दौरान भाजपाइयों की मौजूदगी में सुमित मिश्रा ने कहा कि जो वंदे मातरम का विरोधी है वह बाहर होगा। सीधा-सीधा जीतू पटवारी को वंदे मातरम विरोधी बताते हुए कहा कि वे वंदे मातरम विरोधी थे, इसीलिए विधानसभा का चुनाव राऊ से बुरी तरह हार गए।
अब राऊ का प्रत्याशी भी जीतू पटवारी बनना नहीं चाहते हैं वे मैदान छोड़ चुके हैं। मिश्रा ने मौजूद भाजपाइयों को संकल्प दिलाया कि हम वंदे मातरम विरोधी लोगों को उखाड़ फेंकेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




