गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

भाजपा ने दी वार्ड संयोजक और पालक की जिम्मेदारी

भाजपा ने कल 85 वार्डों में विधानसभा स्तर के मंडल और वार्डों को अलग-अलग कर वार्ड संयोजक और वार्ड पालक की जिम्मेदारी तय की। विधानसभा 1 में संयोजक सदाकत कुरैशी,…

भाजपा ने कल 85 वार्डों में विधानसभा स्तर के मंडल और वार्डों को अलग-अलग कर वार्ड संयोजक और वार्ड पालक की जिम्मेदारी तय की। विधानसभा 1 में संयोजक सदाकत कुरैशी, पालक जयदीप जैन, पालक के रूप में योगेश मेहता को जिम्मेदारी दी। सभी वार्डों में जिम्मेदारी दी गई। वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू जोशी को वार्ड 58 पालक की जिम्मेदारी विधानसभा 3 के देवी अहिल्या मंडल में दी गई।

राजेन्द्र धारकर मंडल में वार्ड 59 पालक की जिम्मेदारी अरुण पेंढारकर को दी गई। शिवाजी मंडल के वार्ड 54 में दुर्गेश मिंजवा को पालक की और संयोजक की जिम्मेदारी अतुलसिंह राजपूत को दी गई। 85 वार्ड संयोजक और 85 ही पालक की नियुक्ति की गई, जिनमें कुल संख्या 170 हो गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 22 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 3