शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

1 करोड़ की सड़क से रहवासी और उद्योगपतियों को मिलेगी राहत

पार्षद और पति ने की थी पहल

1 करोड़ की सड़क से रहवासी और उद्योगपतियों को मिलेगी राहत

पार्षद सोनाली विजय परमार की पहल पर करीब 1 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली अवंतिका गैस प्लांट–धर्मशाला रोड का भूमिपूजन विधायक रमेश मेंदोला ने श्री सिद्धेश्वर वीर बली हनुमान मंदिर परिसर में महंत श्री 108 संत केशवानंद महाराज के सान्निध्य में विधि-विधान से किया। निर्माण के बाद यह सड़क सीधे सुपर कॉरिडोर से जुड़ेगी। इससे भवानी नगर, धर्मशाला क्षेत्र सहित आसपास के हजारों रहवासियों के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों को भी तेज, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस भूमिपूजन से रहवासी और उद्योगपति खुश हुए और पार्षद एवं पति के प्रयास को सराहा गया। इस दौरान उद्योगपति योगेश मेहता, प्रकाश जैन, सतीश मित्तल, हरीश नागर, अनिल मौजूद थे। पालीवाल, कमलेश त्रिवेदी, रुचिल जैन, राजेश गर्ग, जतिन दीवान ने इस रोड के भूमिपूजन में मौजूद रहकर खुशी जाहिर की। एमआईसी सदस्य राजेन्द्र राठौड़, पार्षद सोनाली विजय परमार, आदित्य पाण्डेय, विवेक लोवंशी, अमित शर्मा,विनय परिहार, महेश ठाकुर, अशोक चौधरी, मनीष कुमावत, आनंद शर्मा, नीरज पटेल, राम सिसोदिया, राजेन्द्र मौर्य, रवि यादव, राजेश सिसोदिया, राहुल चौहान सहित अन्य कई समाजों के पदाधिकारी

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 October 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 24 October 2026, पृष्ठ 2