रविवार, 22 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

भाजपा प्रदेश इकाई के 24 में से 1 रत्न दीपक जैन टीनू भी

इंदौर से भी प्रदेश में दो पदाधिकारी थे, तीसरे टीनू बने संगठन में सहकोषाध्यक्ष

भाजपा प्रदेश इकाई के 24 में से 1 रत्न दीपक जैन टीनू भी
भाजपा प्रदेश इकाई के 24 में से 1 रत्न दीपक जैन टीनू भी (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

भाजपा पार्षद और प्रदेश सहमीडिया प्रभारी का दायित्व निभा चुके दीपक जैन टीनू को सत्तारूढ़ भाजपा के प्रदेश संगठन में कल प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जगह दी। भाजपा प्रदेश संगठन में पहले से इंदौर के दो पदाधिकारी हैं, जिनमें उपाध्यक्ष पद पर निशांत खरे और संगठन महामंत्री पद पर गौरव रणदिवे काबिज हैं। प्रदेश में कुल 24 पदाधिकारी हैं उनमें से 3 इंदौर के हैं और दीपक जैन टीनू जो युवा हैं और श्वेताम्बर जैन समाज से भी जुड़े हैं, उन्हें प्रदेश भाजपा संगठन में सहकोषाध्यक्ष बनाकर एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 21 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 21 November 2026, पृष्ठ 2