रविवार, 22 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

वोट रक्षक बनाने को लेकर कांग्रेस कल करेगी 3 घंटे की मैराथन बैठक

6 विधानसभाओं में एक बार में दो- दो विधानसभाओं के ब्लॉक और मंडलम अध्यक्ष के साथ रहेंगे मौजूद

शहर कांग्रेस ने कल दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक अपनी साढ़े 5 विधानसभाओं की मैराथन बैठक बुलाई है। इस बैठक को चिन्टू चौकसे संबोधित भी करेंगे और वोट रक्षक बनाने को लेकर हर विधानसभा के प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष और मंडलम अध्यक्षों की मौजूदगी में चर्चा करेंगे। एक बार में दो विधानसभाओं को शामिल किया जाएगा। इस तरह 3 घंटे में तीन बैठक 6 विधानसभाओं की होगी। कांग्रेस हर विधानसभा के हर वार्ड में जितने भी बूथ हैं उन पर वोट रक्षक तैनात करेगी और उनके माध्यम से मतदाता पुनरीक्षण कार्य को आगे बढ़ाएगी। बैठक में ब्लॉक और वार्ड अध्यक्ष के अलावा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी, पार्षद, हारे हुए उम्मीदवार और शहर कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सदस्य जो जिस विधानसभा में रहता है वह उस विधानसभा की बैठक में मौजूद रहेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 20 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 20 November 2026, पृष्ठ 3