शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
मूसाखेड़ी फ्लाईओवर: अधूरी सर्विस रोड और खुदाई से वाहन चालक परेशान सांवेर: गोगाखेड़ी से धतुरिया रोड का 3.30 करोड़ से निर्माण इसी साल होगा शुरू गोमा की फेल में 60 लाख से बनेगी नई स्कूल बिल्डिंग, अगले सत्र से पहले छात्रों को सौगात अहिल्या माता गौशाला में लायंस क्लब ने गायों को लगाया छप्पन भोग, किया तुला दान मेघदूत गार्डन में सामा-चकेवा महोत्सव, मैथिल महिलाओं ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना एआरटी सेंटर में एचआईवी प्रभावितों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का जागरूकता शिविर भैरव अष्टमी 1 दिसंबर को: श्रीविद्याधाम में बटुक भैरव का रुद्राभिषेक, 56 भोग और महाआरती 10 साल की ऐश्वर्या शर्मा का संस्कृत-वेद मंत्रों में विश्व रिकॉर्ड, ब्रिटिश संसद के कार्यक्रम के लिए नामांकित संविधान दिवस पर पीटीसी इंदौर में नव आरक्षकों ने किया प्रस्तावना का वाचन एमजीएम मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव का समापन, 6 दिन तक दिखी प्रतिभाओं की छटा
राजनीति

कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी पर कमेंट्स कांग्रेसी जा पहुंचे थाना, पुलिस को दिया ज्ञापन

विधानसभा 3 से कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनकर चुनाव लड़े दीपक जोशी पिंटू के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी की गई थी, जिसे कांग्रेसियों और पिंटू जोशी ने भी…

विधानसभा 3 से कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनकर चुनाव लड़े दीपक जोशी पिंटू के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी की गई थी, जिसे कांग्रेसियों और पिंटू जोशी ने भी आपत्तिजनक मानते हुए इसे भ्रामक पोस्ट बताया। इस मुद्दे पर भड़के कांग्रेसी कल संयोगितागंज थाना पहुंचे और उन्होंने पोस्ट करने वाले आशु व्यास के खिलाफ पुलिस के समक्ष एफआईआर दर्ज करने की मांग की। संयोगितागंज थाना पहुंचकर कांग्रेसियों ने थाना के बाहर पहले नारेबाजी की, फिर थाना प्रभारी को ज्ञापन भी सौंपा और कहा कि वर्तमान कांग्रेस के विधानसभा 3 प्रभारी दीपक जोशी पिंटू की छवि धूमिल करने की नीयत से जो पोस्ट की गई वह भ्रामक और आपत्तिजनक है। इस पोस्ट से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है। तत्काल दोषी के खिलाफ सोशल मीडिया एक्ट के अन्तर्गत कार्रवाई की जाए। नीलेश सेन शैलू, विशाल चतुर्वेदी, सत्यनारायण सलवाड़िया, देवेंद्रसिंह यादव, दानिश खान, रोहित जोशी, मुकेश पुरी, जीतू होलकर, प्रतीक मित्तल, देवेंद्र जोशी, आशिक कुरैशी, दिनेश सिलावट, युवराज रघुवंशी, अमजद खान, अमूल वर्मा, नीलेश वैद्य गोलु, अधिकेश जाधव, त्रतुराज कानखेड़िया, जितेंद्र पाटिल, संजय यादव, अश्विन जोशी, तुषार जोशी, आकाश निजामपुरकर, गोलू वर्मा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें