कांग्रेस के सीडब्ल्यूसी सदस्य प्रदेश कांग्रेस के एआईसीसी आब्जर्वर मोहम्मद आरिफ खान नसीम कल दोपहर 11.45 बजे के करीब इंदौर विमानतल पर पहुंचेंगे और वे दोपहर 1 बजे गांधी भवन में मीडिया से चर्चा वोट बचाओ देश बचाओ कैम्पनिंग पर करेंगे। मीडिया से चर्चा के बाद वे खरगोन के लिए रवाना हो जाएंगे और शाम 6 बजे मीडिया से चर्चा खरगोन में करेंगे और वहां से वे बड़वानी निकल जाएंगे। सोमवार 26 अक्टूबर को मीडिया से चर्चा के बाद सुबह 11.30 बजे बड़वानी जिला कांग्रेस की बैठक लेंगे। यहां से वे अलीराजपुर पहुंचकर जिला कांग्रेस की बैठक लेंगे और मीडिया से चर्चा भी करेंगे। यहां वे झाबुआ पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 27 अक्टूबर को मीडिया से चर्चा के बाद झाबुआ जिला कांग्रेस की बैठक में शामिल होंगे। झाबुआ से वे 27 अक्टूबर को ही धार पहुंचेंगे जहां जिला कांग्रेस की बैठक में शामिल होने के बाद प्रेस से चर्चा करेंगे। धार से सीधे वे इंदौर आएंगे, रात्रि विश्राम इंदौर में करेंगे और 28 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे शहर कांग्रेस कमेटी की गांधी भवन में बैठक लेंगे। शहर कांग्रेस की बैठक के बाद दोपहर 1.30 बजे इंदौर जिला कांग्रेस की बैठक भी गांधी भवन में ही आयोजित करेंगे। इसके बाद वे कांग्रेसियों से मुलाकात करेंगे। आरिफ खान इंदौर विमानतल पर पहुंचेंगे तो उनकी अगवानी करने शहर-जिला कांग्रेस के अलावा कई बड़े नेता और कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 October 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




