रविवार, 22 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

बाबूसिंह रघुवंशी को मिली अनुशासन समिति में प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी

वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूसिंह रघुवंशी को प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश अनुशासन समिति का संयोजक बनाया।

बाबूसिंह रघुवंशी को मिली अनुशासन समिति में प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी

इंदौर (सिटी ब्लास्ट प्रतिनिधि)। इंदौर से जुड़े वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूसिंह रघुवंशी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश अनुशासन समिति का संयोजक बनाया है। रघुवंशी पूर्व में लघु उद्योग निगम में अध्यक्ष रहने के साथ पूर्व प्रदेश मंत्री भी रह चुके हैं और इंदौर में वरिष्ठ भाजपा नेता के रूप में जाने जाते हैं। समिति में 5 सदस्य विनोद गोटिया, पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़, अभय चौधरी, सांसद संध्या राय और विधायक विष्णु खत्री बनाए गए हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 21 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें