रविवार, 22 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

खान नाले में नहाने कूद पड़ा युवक

सैकड़ों लोग किनारे खड़े होकर नाले के पानी में तैरते युवक को देखते रहे

खान नाले में नहाने कूद पड़ा युवक
खान नाले में नहाने कूद पड़ा युवक (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

सरकारी दस्तावेज में चाहे कान्ह को नदी कहा जाता हो लेकिन हकीकत में तो यह नाला बन चुका है। इस नाले में तैराकी करने के लिए एक युवक कूद पड़ा। सैकड़ों लोग किनारे पर खड़े होकर उसे नाले के पानी में तैरते हुए देखते रहे।

खान नाले में नहाने कूद पड़ा युवक (फोटो: सिटी ब्लास्ट)
खान नाले में नहाने कूद पड़ा युवक (फोटो: सिटी ब्लास्ट)
खान नाले में नहाने कूद पड़ा युवक (फोटो: सिटी ब्लास्ट)
खान नाले में नहाने कूद पड़ा युवक (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

यह घटनाक्रम कल दोपहर को कबूतर खाना क्षेत्र का है। वहां पर रोज की तरह से हर व्यक्ति अपने-अपने काम में लगा हुआ था। ऐसे में एक व्यक्ति नाले के किनारे के क्षेत्र में पहुंचा। इस व्यक्ति ने थोड़ी देर तक किनारे पर घूमने के बाद नाले में छलांग लगा दी। फिर यह व्यक्ति काफी देर तक इस नाले के गंदे और बदबूदार पानी में तैरता रहा। इस व्यक्ति को इस तरह से तैरता हुआ देखकर आसपास से गुजरने और रहने वाले लोग आकर खड़े हो गए और इस नजारे को देखते रहे। इस दौरान बात करने वाले यह बात कर रहे थे कि शायद इस व्यक्ति को लगा होगा कि यह गंगा की तरह कोई पवित्र नदी है इसी कारण से यह व्यक्ति तैरने के लिए इस नदी में कूद गया। नगर निगम के सारे दावों की हकीकत इस नदी में मौजूद ड्रेनेज का पानी खोल देता है। अभी इस पानी में किसी व्यक्ति का स्नान तो कल्पना से भी परे की बात होती है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 20 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 20 November 2026, पृष्ठ 4