बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं चमेलीदेवी योग केंद्र के तत्वावधान में हरिधाम आश्रम पर चल रहे तीन दिवसीय योग शिविर का समापन किया गया। शिविर में 250 से अधिक महिला-पुरुषों ने अलग-अलग योग विद्या का लाभ लिया। मनोज गर्ग, भावना जायसवाल, आशा जैन, सुरभि मालवीय, दिव्या चौहान, सरिता सेंगर एवं मोनिका दुबे ने योग की विधाएं सिखाई। किशोर गोयल, राजेश बंसल ने बताया कि अतिथि विनोद अग्रवाल का स्वागत किया गया। अब हरिधाम पर आज से नियमित योग कक्षाएं सुबह 6 से 8 बजे तक प्रारम्भ हो गई है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




