शनिवार, 28 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
होलकर विज्ञान महाविद्यालय में ‘युवा पार्लियामेंट’, छात्रों ने लोकतांत्रिक मूल्यों पर रखे विचार इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल शुरू: डेली कॉलेज में लोक संस्कृति से हिंदी के सफर तक हुआ मंथन वीर टंट्या नगर में स्कूली बच्चों ने रैली और नुक्कड़ नाटक से दिया समानता-न्याय का संदेश खजराना में दावते इस्लामी का दो दिवसीय इज्तिमा आज से, तैयारियां पूरी क्षत्रिय मेवाड़ा कुमावत समाज का निःशुल्क सामूहिक विवाह कल, 7 जोड़े लेंगे सात फेरे जानकी नगर स्थानक में सवा लाख पुच्छीसुणम मंगल आराधना, साधुमार्गी जैन समता संघ का आयोजन 39 साल पुरानी डायमंड पैलेस कॉलोनी के 1300 प्लॉटधारकों पर बेदखली का संकट, फर्जी दस्तावेजों का आरोप बिना लाइसेंस चल रही मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 1.54 लाख वसूले, कई दुकानें सील संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार का देपालपुर में औचक निरीक्षण, कॉलेज और अस्पताल की व्यवस्थाएं परखीं देवगुराड़िया ट्रेंचिंग ग्राउंड: मृत पशुओं के निपटान का प्लांट 10 दिन में पूरा करने के निर्देश
इंदौर

होलकर विज्ञान महाविद्यालय में ‘युवा पार्लियामेंट’, छात्रों ने लोकतांत्रिक मूल्यों पर रखे विचार

संविधान दिवस के अवसर पर शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय, की यूथ रेडक्रॉस इकाई द्वारा 'यूवा पार्लियामेंट’ विषय पर संवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के जीव

होलकर विज्ञान महाविद्यालय में ‘युवा पार्लियामेंट’, छात्रों ने लोकतांत्रिक मूल्यों पर रखे विचार

संविधान दिवस के अवसर पर शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय, की यूथ रेडक्रॉस इकाई द्वारा 'यूवा पार्लियामेंट’ विषय पर संवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के जीव रसायन विभाग में किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों, संसदीय कार्यप्रणाली तथा सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति जागरूकता विकसित करना था। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को संसद की कार्यप्रणाली को समझने, समसामयिक विषयों पर अपने विचार व्यक्त करने तथा तार्किक संवाद एवं स्वस्थ चर्चा के लिए एक मंच प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने यूथ पार्लियामेंट की अवधारणा के अनुरूप विभिन्न संसदीय विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने पक्ष एवं विपक्ष की भूमिका निभाते हुए विभिन्न मुद्दों पर तर्कपूर्ण संवाद किया तथा संसदीय लोकतंत्र में चर्चा, असहमति और विचारों की अभिव्यक्ति के महत्व को प्रदर्शित किया। डॉ. तसनीम रंगवाला, डॉ. अनामिका जैन, डॉ. एम.एम.पी. श्रीवास्तव, डॉ. नागेश डगाँवकर, रिंकेश कुमार वैश्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 28 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 28 November 2026, पृष्ठ 7