शनिवार, 28 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
होलकर विज्ञान महाविद्यालय में ‘युवा पार्लियामेंट’, छात्रों ने लोकतांत्रिक मूल्यों पर रखे विचार इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल शुरू: डेली कॉलेज में लोक संस्कृति से हिंदी के सफर तक हुआ मंथन वीर टंट्या नगर में स्कूली बच्चों ने रैली और नुक्कड़ नाटक से दिया समानता-न्याय का संदेश खजराना में दावते इस्लामी का दो दिवसीय इज्तिमा आज से, तैयारियां पूरी क्षत्रिय मेवाड़ा कुमावत समाज का निःशुल्क सामूहिक विवाह कल, 7 जोड़े लेंगे सात फेरे जानकी नगर स्थानक में सवा लाख पुच्छीसुणम मंगल आराधना, साधुमार्गी जैन समता संघ का आयोजन 39 साल पुरानी डायमंड पैलेस कॉलोनी के 1300 प्लॉटधारकों पर बेदखली का संकट, फर्जी दस्तावेजों का आरोप बिना लाइसेंस चल रही मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 1.54 लाख वसूले, कई दुकानें सील संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार का देपालपुर में औचक निरीक्षण, कॉलेज और अस्पताल की व्यवस्थाएं परखीं देवगुराड़िया ट्रेंचिंग ग्राउंड: मृत पशुओं के निपटान का प्लांट 10 दिन में पूरा करने के निर्देश
इंदौर

इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल शुरू: डेली कॉलेज में लोक संस्कृति से हिंदी के सफर तक हुआ मंथन

डेली कालेज में इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल के संस्करण का शुभारम्भ कल किया गया। नवोदित लेखकों, फिल्म कलाकारों और हिन्दी के योगदान पर संवाद हुए। लोक संस्कृति, लेखन, हिन्दी भाषा के

इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल शुरू: डेली कॉलेज में लोक संस्कृति से हिंदी के सफर तक हुआ मंथन

डेली कालेज में इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल के संस्करण का शुभारम्भ कल किया गया। नवोदित लेखकों, फिल्म कलाकारों और हिन्दी के योगदान पर संवाद हुए। लोक संस्कृति, लेखन, हिन्दी भाषा के इतिहास और नई पीढ़ी की रचनात्मकता पर केंद्रित सत्र आयोजित किए गए। लोक गायिका, अभिनेत्री और लेखिका इला अरुण के साथ ‘भारत की माटी की ठेठ ठसक’ विषय पर विशेष संवाद हुआ। इस दौरान उन्होंने मालवा की मिट्टी की साहित्यिक और सांस्कृतिक समृद्धि की सराहना करते हुए कहा कि, इंदौर जैसे शहर में साहित्य का इतना सुंदर आयोजन होना गौरव की बात है। गायक सुनील लोधी ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बनाया, वहीं बाल कलाकार विहान शेडगे के साथ ‘हनुमान अंश’ फिल्म से जुड़े अनुभवों पर भी संवाद हुआ।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 28 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 28 November 2026, पृष्ठ 7