सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

‘यंग वूमेन मेंटरशिप प्रोग्राम’

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इंदौर द्वारा युवा महिला अधिवक्ताओं के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल और पेशेवर विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित ‘यंग वूमेन मेंटरशिप प्रोग्राम’…

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इंदौर द्वारा युवा महिला अधिवक्ताओं के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल और पेशेवर विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित ‘यंग वूमेन मेंटरशिप प्रोग्राम’ का दूसरा सत्र हाईकोर्ट बेंच, के कॉन्प्रेंस हॉल में अध्यक्ष मनीष यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। सत्र की थीम ‘पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और बॉडी लैंग्वेज’ रही। विशिष्ट वक्ता गुल वजदी परवेज, संस्थापक, पनाश, कॉरपोरेट ट्रेनर एवं सॉफ्ट स्किल्स और कम्युनिकेशन एक्सपर्ट ने अत्यंत प्रभावी एवं संवादात्मक सत्र के माध्यम से युवा महिला अधिवक्ताओं को व्यक्तित्व विकास, प्रभावी संचार, बॉडी लैंग्वेज, प्रोफेशनल ग्रूमिंग, आत्मविश्वास निर्माण और नेतृत्व कौशल के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। कीर्ति पटवर्धन, सोनाली सोनी शुक्ला, अग्रिमा सिंघई ने अपनी भूमिका इस कार्यक्रम में निभाई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें