मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने देपालपुर बिजली संभाग के हातोद वितरण केंद्र, हातोद 33/11केवी सब स्टेशन का निरीक्षण किया। ग्रिड में स्थापित पावर ट्रांसफार्मर पर क्षमता अनुरूप भार रखने, कैपेसिटर बैंक को हेल्दी रखने,रिकॉर्ड मैंटेन करने, लोक सेवा गारंटी अंतर्गत लंबित आवेदन का समय सीमा में निराकरण करने, सीएम हेल्पलाइन शिकायत का सकारात्मक निराकरण, रेवेन्यू टारगेट पूर्ण करने, सिंचाई पंप लोड वेरिफिकेशन करने के निर्देश दिए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




