सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

विकास का विरोध नहीं, लेकिन सुरक्षा जरुरी

‘दो दिन पूर्व तिलक नगर कम्युनिटी हाल में भूमिगत मेट्रो परियोजना के सम्बंध में गोय नगर, तिक नगर और साईंनाथ के रहवासियों की बैठक मेट्रो अंडरग्राउण्ड परियोजना को लेकर हुई…

‘दो दिन पूर्व तिलक नगर कम्युनिटी हाल में भूमिगत मेट्रो परियोजना के सम्बंध में गोय नगर, तिक नगर और साईंनाथ के रहवासियों की बैठक मेट्रो अंडरग्राउण्ड परियोजना को लेकर हुई थी। बैठक के पहले रैली भी निकाली गई थी। विधानसभा पांच से कांग्रेस के दावेदार अमन बजाज भी इस बैठक में पहुंचे थे। बजाज ने कहा कि हम विकास के विरोधी नहीं है, लेकिन रहवासियों की सुरक्षा और उनके घरों की स्थिरता भी जरुरी है। गोय नगर, साईंनाथ, तिक नगर एवं आसपास के रहवासियों के बीच भूमिगत मेट्रो को ेकर गंभीर आशंकाएँ हैं— निर्माण के दौरान होने वाी खुदाई, कंपन, भू- धंसाव, जस्तर और मकानों की संरचनात्मक सुरक्षा को ेकर। हम सरकार और मेट्रो प्राधिकरण से मांग करते हैं कि बिना पारदर्शी तकनीकी अध्ययन, स्वतंत्र सुरक्षा ऑडिट और प्रभावित रहवासियों की सहमति/विश्वास में िए बिना परियोजना को आगे न बढ़ाया जाए। हम विकास के खिाफ नहीं हैं; हम सुरक्षित, पारदर्शी और जनहितकारी विकास के पक्ष में हैं। जनता की आव़ाज को दबाकर नहीं, साथ ेकर ही इंदौर का विकास होना चाहिए।’

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें