शनिवार, 28 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
दहेज में कार नहीं मिली तो पति ने दिया तीन तलाक, चंदननगर में केस दर्ज द्वारकापुरी में सूने घर से जेवर-नकदी चोरी, चोरों ने दाल-चावल के डब्बे तक खंगाले महारानी रोड पर दो इलेक्ट्रिकल दुकानों से 2.60 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर विजय नगर में नो-एंट्री में खड़ा मिला ट्रक, एक महीने में तीसरा केस दर्ज लग्जरी शौक के लिए चुराते थे महंगी बाइक, धार के तीन वाहन चोर कनाड़िया पुलिस के हत्थे चढ़े इंदौर में दहेज हत्या: बाणगंगा में महिला की पीट-पीटकर हत्या, पति समेत ससुराल के चार गिरफ्तार गांधी चौक की अहिल्या सेंट्रल लाइब्रेरी का होगा विस्तार, आईडीए जल्द शुरू करेगा काम मालवा मिल और न्यू देवास रोड पर बदलेंगे सालों पुराने बिजली के तार, कटौती से मिलेगी राहत मूसाखेड़ी फ्लाईओवर: अधूरी सर्विस रोड और खुदाई से वाहन चालक परेशान सांवेर: गोगाखेड़ी से धतुरिया रोड का 3.30 करोड़ से निर्माण इसी साल होगा शुरू
इंदौर

विकास की रफ्तार में जल्द बनेगी एयरो सिटी दो फ्लाईओवर को भी मिल सकती है मंजूरी

इंदौर विकास प्राधिकरण अपनी योजना 172 के अन्तर्गत सुपर कारिडोर से लेकर विमानतल क्षेत्र में 25 एकड़ भूमि पर एयरो सिटी विकसित करने के प्रस्ताव को आगामी योजना में मंजूरी…

इंदौर विकास प्राधिकरण अपनी योजना 172 के अन्तर्गत सुपर कारिडोर से लेकर विमानतल क्षेत्र में 25 एकड़ भूमि पर एयरो सिटी विकसित करने के प्रस्ताव को आगामी योजना में मंजूरी दे सकता है। यह मंजूरी मिलती है तो प्राधिकरण द्वारा विकास की रफ्तार को तेज कर एयरो सिटी बनाने का काम किया जाएगा। इस क्षेत्र में दो फ्लायओवर को मंजूरी दी जा सकती है। यातायात जक्शन रोबोर्ट चौराहा और रेडिसन चौराहा पर भी प्रस्तावित फ्लाय ओवर के निर्माण को लेकर प्राधिकरण टैंडर प्रक्रिया जारी कर सकता है। प्राधिकरण की बोर्ड बैठक होने वाली है। एयरो सिटी में बड़े भूखंड विकसित कर होटल उद्योग, आईटी सेक्टर, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अन्य गतिविधियों के लिए जमीन उपलब्ध कराने की योजना है। इससे एयरपोर्ट क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार और निवेश के नए अवसर भी बनने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि सुपर कारिडोर क्षेत्र में कन्वेंशन सेंटर बड़े रूप में बनाया जाएगा। हजारों लोगों के बैठने की क्षमता होगी। यह योजना पीपीपी मॉडल के तहत प्रस्तावित है। इसमें करीब 17 हेक्टेयर जमीन लगेगी, इस सेंटर के साथ होटल, कार्पोरेट और अन्य व्यवसायिक गतिविधियां विकसित की जाएगी। 6 हेक्टेयर भूमि व्यवसायिक गतिविधियों के लिए प्रस्तावित है। पहले भी प्राधिकरण टेंडर प्रक्रिया कर चुका है, लेकिन लोगों की रुचि नहीं दिखी थी। बोर्ड मीटिंग में अलग-अलग योजनाओं के व्यवसायिक भूखण्ड के विक्रय और टेंडर से जुड़े प्रस्ताव भी रखे जाएंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें