रविवार, 22 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

विहिप का 15 दिवसीय ‘हितचिंतक महाअभियान’ कल से

मालवा प्रांत में 5 लाख नए हित चिंतक बनाने का लक्ष्य

विहिप का 15 दिवसीय ‘हितचिंतक महाअभियान’ कल से
विहिप का 15 दिवसीय 'हितचिंतक महाअभियान' कल से (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत द्वारा कल 22 नवंबर से 15 दिवसीय विशेष 'हितचिंतक महाअभियान' का शुभारंभ सभी जिला एवं प्रखंड केंद्रों पर किया जाएगा। विहिप के पूर्व अध्यक्ष स्व. अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस अभियान के तहत प्रांत में 5 लाख नए हितचिंतक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता लाना, सामाजिक समरसता बढ़ाना और धर्मांतरण जैसी गतिविधियों पर रोक लगाना है। हर तीन वर्ष में होने वाले इस अभियान के तहत कार्यकर्ता 'विस्तारक' बनकर नगर से लेकर गांव तक घर-घर संपर्क करेंगे। डिजिटल पंजीकरण: इस वर्ष सदस्यता प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाते हुए ‘वीएचपी कनेक्ट’ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। अभियान के दौरान आने वाले तीनों रविवार को 'महाअभियान दिवस' के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें कार्यकर्ता सुबह से शाम तक सघन संपर्क करेंगे। विहिप के प्रांत मंत्री विनोद शर्मा एवं प्रचार-प्रसार प्रमुख गन्नी चौकसे ने बताया कि इस महाअभियान की शुरुआत करते हुए विहिप के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वी.एस. कोकजे को हितचिंतक बनाया गया। इस दौरान विहिप के कोटेश्वर राव, मुकेश जैन, खगेन्द्र भार्गव भी मौजूद रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 21 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 21 November 2026, पृष्ठ 2