म प्र शासकीय शिक्षक संगठन के पदाधिकारी और सदस्यों ने 150 बीएसी जनशिक्षकों, सीएसी आदि को तीन माह से वेतन न मिलने के मु्द्दे पर जिला पंचायत सीईओ हिमांशु प्रजापति को ज्ञापन सौपा और यह भी बताया कि राखी का बड़ा पर्व समीप है, ऐसे में वेतन नहीं मिलने से शिक्षिकाओं में हताशा है। इन्दौर, महू, देपालपुर, सांवेर के बीएसी व जनशिक्षक भी इस दौरान मौजूद रहे। हरीश बोयत, अशोक मालवीया, प्रवीण यादव, आनंद हार्डिया, रश्मि गोले, शिलक्रत पटेरिया, राकेश विजयवर्गीय, खालिद अंसारी, मोनिका मेश्राम, राखी अग्निहोत्री,कजली बोराडे,फिरोज खान, विजय निगवाल, श्यामलाल देवड़ा, कपिल परमार, रेणुका मेहरा, अलका चौहान, उषा कोचले, रानी बिंदौरिया, रेणुका मोरे, निकिता जोशी सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




