मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

वाल्मीकि समाजजन गोगानवमी पर राजबाड़ा जल्द पहुंचे

इन्दौर नगर अनुसचित जाति एवं निगम कर्मचारी कामगार संघ के महेश गौहर एवं राजपाल मेलाने ने बताया कि हर बार की तरह इस वर्ष भी परदेशीपुरा के अर्जुन सिंह गौहर…

इन्दौर नगर अनुसचित जाति एवं निगम कर्मचारी कामगार संघ के महेश गौहर एवं राजपाल मेलाने ने बताया कि हर बार की तरह इस वर्ष भी परदेशीपुरा के अर्जुन सिंह गौहर नगर से भगत मनोज बैंडवाल के निशान के साथ धार्मिक एवं राष्ट्रीय झांकी पर्यावरण का संदेश देते हुए निकाली जाएगी। गौहर और मेलाने ने कहा कि वाल्मीकि बस्तियों से झांकियां, निशान राजबाड़ा 8 बजे तक पहुंच जाए। राजवाडा पर विभिन्न मंचों से भगतों एवं झाँकी कलाकारों का सम्मान होगा वही कामगार संघ भी प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार, झाँकियों एवं सादी फूलों की छडियो को प्रदान करेंगे। गौहर ने कहा कि इस बार झांकियों का सैलाब रहेगा जो अनंत चतुर्दशी का एहसास करा देंगे। 28 वाल्मीकि बस्तियों से निशान विद्युत छटा के साथ राजबाडा पहुंंचेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें