रविवार, 22 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

‘वैष्णव प्रतिभा’ पुरस्कार प्रियांशी सोनी ने जीता

श्री क्लॉथ मार्केट वैष्णव बाल मंदिर गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल में कक्षा 12वीं की मेधावी छात्राओं के लिए वैष्णव प्रतिभा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 23 छात्राओं…

‘वैष्णव प्रतिभा’ पुरस्कार प्रियांशी सोनी ने जीता
‘वैष्णव प्रतिभा’ पुरस्कार प्रियांशी सोनी ने जीता (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

श्री क्लॉथ मार्केट वैष्णव बाल मंदिर गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल में कक्षा 12वीं की मेधावी छात्राओं के लिए वैष्णव प्रतिभा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 23 छात्राओं ने सहभागिता की। मेधावी छात्राओं की प्रतिभा को निखारने का अवसर इस आयोजन में दिखा। कई राउंड आयोजन में किए गए। इन्ट्रोडक्शन, टेलेन्ट, सिचुएशन, ऑडियो-विजुअल, तर्क और योग्यता पर आधारित प्रश्न, निर्णायकगण एवं प्रतिभागियों के प्रश्नोत्तर पर आधारित राउंड हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां भी हुईं। वैष्णव प्रतिभा का खिताब प्रियांशी सोनी ने जीता। सुहाना राव, रिद्धिमा लखोटिया ने भी सफलता प्राप्त की। आकृति शास्त्री, दीप्ति तेलंग अतिथि थे। निर्देशिका आभा जोहरी, प्राचार्य अंशु माहेश्वरी ने अपनी भूमिका निभाई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 20 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

‘वैष्णव प्रतिभा’ पुरस्कार प्रियांशी सोनी ने जीता (फोटो: सिटी ब्लास्ट)