रविवार, 22 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

ट्रैफिक साथी एप यातायात पुलिस के लिए बन रहा है परेशानी

नियम तोड़ने वालों को ढूंढना और उनसे एक दिन में ही चालानी राशि वसूलना आसान नहीं

यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा इंदौर ट्रैफिक साथी एप की शुरुआत की गई है जिसमें शहर की जनता नियम तोड़ने वाले लोगों के फोटो और वीडियो अपलोड कर उन पर चालानी कार्रवाई करवा रही है। इस एप के जरिए चालान बनाने में यातायात पुलिस को भी परेशानी आ रही है। फोटो अपलोड होने के अगले ही दिन पुलिसकर्मी नियम तोड़ने वालों को ढूंढ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बीते दो दिनों में 300 से अधिक लोगों ने इस एप पर अलग-अलग फोटो अपलोड किए हैं। अब समस्या यह है कि कई जगह ऐसी स्थिति बनती है कि कार या दोपहिया वाहन भले ही सड़क पर खड़े हैं लेकिन उससे किसी को परेशानी नहीं हो रही हो तो भी लोग फोटो अपलोड कर रहे हैं। ऐसे में जब यातायात पुलिसकर्मी शिकायत के बाद नियम तोड़ने वाले लोगों को फोन लगा रहे हैं तो उन्हें समझाने में और सामने वाले की गलती सुधार करने में बहस भी हो रही है। दबी आवाज में यातायात कर्मी भी परेशान हो रहे हैं। दरअसल पहले ही शहर की यातायात व्यवस्था के अन्तर्गत जवानों की कमी नजर आती है। ऐसे में यातायात पुलिस को नया काम मिल गया तो कैसे जवानों की भरपाई होगी। दूसरा सड़कों पर भी चालानी कार्रवाई हो रही है। एक पुलिसकर्मी ने चर्चाओं में बताया कि किसी वकील की शिकायत भी मिली है। ऐसे में जब वकील को फोन किया तो उन्होंने फोन पर कई प्रश्न दागे। कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस को इस एप के नियमों में बदलाव करना चाहिए। वहीं शुरुआत में लोगों को समझाने के लिए ट्रायल भी देना चाहिए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 21 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 21 November 2026, पृष्ठ 4