सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

आज हड़ताल खत्म और खुल गई बैंकें कर्मचारी बोले बेवजह कल रविवार हो गया खराब

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के आव्हान पर तीन दिवसीय बैंक हड़ताल का कहा गया था और इसीलिए रिजर्व बैंक…

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के आव्हान पर तीन दिवसीय बैंक हड़ताल का कहा गया था और इसीलिए रिजर्व बैंक ने कल देश भर की सरकारी बैंकें रविवार को चालू रखी थी। कल चर्चा के बाद यह निर्णय लिया कि बैंक अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर नहीं जाएंगे। पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांगे स्वीकृत नहीं होने के बावजूद हड़ताल समाप्त की गई, कुछ मुद्दों पर बात बनी है, इसकी जानकारी कल शाम से ही बैंक कर्मियों को लगना शुरू हो गई थी, वे बोले कि जब हड़ताल ही समाप्त करना थी तो रविवार के पहले कर लेते, कल रविवार का दिन बैंक की ड्यूटी में खराब नहीं होता। उल्लेखनीय है कि कल सभी सरकारी बैंकें अपने निर्धारित समय तक शुरू होकर चालू रही थी सम्मान किया। शेखर चौधरी सहित अन्य और कामकाज भी पूरी तरह चला था। आज हड़ताल समाप्त होने के बाद सुबह से बैंकों में सामान्य रूप से कामकाज शुरू हो गया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें