शनिवार, 28 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
रवींद्र नाट्यगृह में दिगंबर जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन, 1100 से अधिक प्रविष्टियां तपिश फाउंडेशन की ‘संगीतशाला’ कल, ट्रांस और क्वियर अधिकारों की उठेगी आवाज ‘वन इंदौर रन इंदौर’ मैराथन कल, दशहरा मैदान से दौड़ेंगे 25 हजार धावक होलकर विज्ञान महाविद्यालय में ‘युवा पार्लियामेंट’, छात्रों ने लोकतांत्रिक मूल्यों पर रखे विचार इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल शुरू: डेली कॉलेज में लोक संस्कृति से हिंदी के सफर तक हुआ मंथन वीर टंट्या नगर में स्कूली बच्चों ने रैली और नुक्कड़ नाटक से दिया समानता-न्याय का संदेश खजराना में दावते इस्लामी का दो दिवसीय इज्तिमा आज से, तैयारियां पूरी क्षत्रिय मेवाड़ा कुमावत समाज का निःशुल्क सामूहिक विवाह कल, 7 जोड़े लेंगे सात फेरे जानकी नगर स्थानक में सवा लाख पुच्छीसुणम मंगल आराधना, साधुमार्गी जैन समता संघ का आयोजन 39 साल पुरानी डायमंड पैलेस कॉलोनी के 1300 प्लॉटधारकों पर बेदखली का संकट, फर्जी दस्तावेजों का आरोप
इंदौर

‘वन इंदौर रन इंदौर’ मैराथन कल, दशहरा मैदान से दौड़ेंगे 25 हजार धावक

तीन तरह की दौड़ में 25 हजार धावकों की होगी भागीदारी

यूनाइटेड इंदौर के बैनर तले महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में कल रविवार 29 नवम्बर को ‘वन इंदौर रन इंदौर’ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। शुभारंभ दशहरा मैदान से होगा। शहर में फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली, जल संरक्षण और नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कल होने वाली इस मैराथान में तीन तरह की श्रेणी 10, 5 और 3 किलोमीटर की होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल संबोधन कर हरी झंडी दिखाएंगे। अब तक 15 हजार से अधिक प्रतिभागी पंजीयन करा चुके हैं। इस मैराथन में 25 हजार धावकों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। अतिथि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व भारतीय फुटबॉलर रणजीत बजाज। तीन तरह की दौड़ में से 10 किलोमीटर की दौड़ में पेशेवर और अनुभवी धावक हिस्सा लेंगे। इसमें दिल्ली, मुंबई, राजस्थान और मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों से धावक शामिल होंगे। 5 किलोमीटर की दौड़ फिटनेस प्रेमियों और आम नागरिकों के लिए होगी, जबकि 3 किलोमीटर की फैमिली रन में परिवार के सदस्य एक साथ दौड़कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देंगे। जुम्बा और फिटनेस गतिविधि का आयोजन भी होगा। विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

पंजीयन कर मैराथान में शामिल होने वाले को टी-शर्ट, पानी की बोतल, बैग और अन्य उपयोगी सामग्री युक्त गुडी बैग प्रदान किया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 28 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 28 November 2026, पृष्ठ 7