मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बजट के चक्कर में सालों से अटका खदान जमीन का विकास

मामला: तिलकनगर क्षेत्र में हजारों वर्गफीट लंबी-चौड़ी बेशकीमती जमीन का।

बजट के चक्कर में सालों से अटका खदान जमीन का विकास

विधानसभा 5 के वार्ड क्रमांक 49 में स्थित सालों पुरानी खदान जमीन पर विकास कर क्षेत्र की जनता को बड़ी सौगात देने के लिए क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया और पार्षद एवं महापौर परिषद के सदस्य राजेश उदावत द्वारा लगातार प्रयास के बावजूद निगम द्वारा बजट की कमी के कारण लंबे समय से तिलक नगर क्षेत्र में संविद नगर की बेशकीमती खदान का विकास कार्य अटकाए रखा है।

जबकि क्षेत्र की जनता की मांग पर विधायक हार्डिया और पार्षद उदावत द्वारा लंबे समय से उक्त जमीन पर विकास कार्य कर क्षेत्र की जनता की मांग पर करोड़ों रुपए की लागत से आधुनिक सुविधाओं वाले नवीन कम्युनिटी हॉल का निर्माण करने के साथ यहां भव्य बगीचा बनाने की प्लानिंग की थी।

विधायक-पार्षद की मांग पर सहमति के बावजूद नहीं हो रहा काम

यही नहीं तिलक नगर क्षेत्र में संविद नगर में स्थित लंबी-चौड़ी कई हजार वर्गफीट में फैली सालों पुरानी खदान जमीन को संवारकर उक्त जमीन पर सौंदर्यीकरण क्षेत्र की मध्यवर्गीय जरूरतमंद परिवार के लोगों के लिए घर के नजदीक आधुनिक सुविधाएं वाले नवीन कम्युनिटी हॉल के निर्माण की प्लानिंग की थी ताकि क्षेत्र के मध्यवर्गीय परिवार कम खर्चे में बेहतर सुविधा के साथ अपने घर की शादी-विवाह मांगलिक कार्यक्रम यहां कम बजट में ज्यादा सुविधा के साथ कर सकेंगे। जिसको लेकर पार्षद राजेश उदावत और विधायक महेंद्र हार्डिया की मांग पर महापौर भार्गव ने भी यहां विकास कार्य योजना को पहले से सहमति दे रखी है। लेकिन बजट की कमी के कारण जिम्मेदार अफसरों द्वारा लंबे समय से खदान जमीन के मामले में अनदेखी कर लगातार टालमटोली की जा रही है। यही नहीं अब तक कागजों में ही विकास कार्य बताए जा रहे हैं। यही नहीं जबकि क्षेत्रीय पार्षद द्वारा कई बार विधायक से लेकर महापौर और निगम के अधिकारियों को यहां का दौरा भी करवाया गया। फिर भी अभी तक यहां कोई काम शुरू नहीं हो पाया। जिसको लेकर बजट की कमी बता कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 24 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर