मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा-2026 का आयोजन 27 सितम्बर को ऑफलाइन पद्धति से एक सत्र में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। यह परीक्षा संभागीय मुख्यालय इंदौर के 2 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। इसमें कुल 692 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा सुचारु संचालन के लिए परीक्षा केन्द्रों पर नवीन त्रिस्तरीय जांच प्रक्रिया लागू की गई है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत सीसीटीवी सर्विलेंस, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, प्रवेश पत्र की स्कैनिंग, एचएचएमडी के माध्यम से तलाशी (फ्रीस्किंग) तथा वीओआईपी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस नवीन जांच प्रक्रिया के माध्यम से परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा के 90 मिनट के पूर्व पहुंचना होगा। परीक्षार्थियों की पूर्ण जांच की जाएगी। परीक्षार्थी, परीक्षा में अपने साथ केवल बॉलपेन, एक पारदर्शी पानी की बोतल, ई-प्रवेश पत्र एवं आईडी कार्ड ला सकेंगे एवं आवश्यक दवाइयां भी साथ लाने की अनुमति रहेगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




