श्री पद्मावती वेंकटेश देवस्थानम विद्या पैलेस कॉलोनी एरोड्रम रोड पर कल 22 से 28 अगस्त तक सात दिवसीय झूला उत्सव का आयोजन बालक स्वामी महाराज के सान्निध्य में किया जाएगा। हरिकिशन साबू, मनोहर सोनी, नितिन तापड़िया ने बताया कि कल 22 अगस्त को हरिकिशन साबू भोंपूजी की भजन संध्या होगी और झूला उत्सव भी शुरू होगा। झूला उत्सव कल शाम 7 बजे से शुरू होगा और भजन भी रात्रि तक होंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




