सरयूपारिण ब्राह्मण समाज सेवा संस्था भारत द्वारा 22 नवंबर को श्री परशुराम वाटिका, मरीमाता चौराहा पर पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन होगा। आयोजन में 25 परिवारों का सम्मान भी किया जाएगा। अनूप शुक्ला, निर्मल दुबे, पंकज पाण्डे, सम्पदा मिश्रा, इन्दु पाण्डे, अवधनारायण शुक्ला, नितिन मिश्रा, अजय त्रिपाठी ने बताया कि 1965 से समाज की सेवा देने वाले दिवंगत वरिष्ठों के परिवारों का सम्मान होगा। समाजहित में कई संकल्प भी मातृशक्तियों के साथ लिए जाएंगे। समाज में महिलाओं की भागीदारी को भी बढ़ाया जाएगा। मेला लगाया जाना है उसकी जानकारी भी दी जाएगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 20 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



