न.प्र.)। राऊ विधानसभा के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 76 से जुड़ी पॉश कॉलोनी संपत एवेन्यू कॉलोनी में अब क्षेत्र के रहवासी परिवारों के जन सहयोग से कॉलोनी के बाईपास वाले मुख्य गेट से लेकर बिचौली मरदाना क्षेत्र में भीतर वाले दूसरे गेट तक करीब एक किमी से ज्यादा लंबे हिस्से में सालों पुरानी लाइन बदलकर नई ड्रेनेज और स्ट्रार्म वाटर लाइन डालने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। जिससे क्षेत्र के रहवासियों की सालों पुरानी मांग अब जाकर पूरी होगी।
लगातार नई बसावट से पुरानी लाइन पर बढ़ रहा था दबाव
गौरतलब है कि यह कॉलोनी जबसे अस्तित्व में आई है उसके बाद लगातार खाली प्लाटों पर मकान बनते गए और अब कालोनी में लगभग सभी प्लाट पर मकान बनाने का काम पूरा हो गया है, और बढ़ती संख्या और पुरानी लाइन पर लगातार बढ़ रहे दबाव को देखते हुए रहवासी संघ ने मिलकर सभी के जनसहयोग से नई प्लानिंग के साथ बड़ी लाइन और सालों पुरानी ड्रेनेज लाइन बदलकर नई डालने का का काम शुरू करने के साथ सालों पुरानी आधी – अधूरी लाइन को भी बदलने की तैयारी शुरु कर दी है जिसके कारण लंबे समय से लोग परेशान हो रहे थे। वही अब क्षेत्र के सभी रहवासियों के जन सहयोग से निगम द्वारा यहां करीब एक करोड़ 20 लाख रुपए के आसपास खर्च कर सालों पुरानी क्षतिग्रस्त लाइन बदलकर नई स्ट्रांम वाटर लाइन डालकर क्षेत्र के सैकड़ो रहवासी परिवारों को बड़ी राहत देने की तैयारी भी जा रही है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




