मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

साढ़े 14 लाख देकर टेक्सटाइल फेयर का मुख्य प्रायोजक बनने का आज अंतिम दिन

28 सितम्बर से होलसेल कपड़ा बाजार में पांच दिवसीय इन्दौर टेक्सटाइल ट्रेड फेयर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। मार्केट परिसर में स्थित दोनों चौक में…

28 सितम्बर से होलसेल कपड़ा बाजार में पांच दिवसीय इन्दौर टेक्सटाइल ट्रेड फेयर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। मार्केट परिसर में स्थित दोनों चौक में स्टाल लगाए जाएंगे। मुख्य प्रायोजक बनने के लिए साढ़े 14 लाख रुपये के साथ जीएसटी अलग चुकाना होगा। लाटरी के माध्यम से प्रायोजक आवंटित होंगे।

कपड़ा मार्केट के गोवर्धन चौक में 2 हजार स्क्वेयर फीट का एक डोम बनाया जाएगा जिसे टेक्सटाइल ट्रेड फेयर के मुख्य प्रायोजक को आवंटित किया जाएगा। इसके लिए आज शाम 5 बजे तक आवेदन दे सकते है। जिसके बाद लाटरी के माध्यम से मुख्य प्रायोजक निर्धारित होगा। फेयर में कई उपहारों की योजना भी है। लक्की ड्रा के माध्यम से खरीददार व्यापारी लाभान्वित होगा। 20 हजार रुपये की खरीदी पर 200 रुपये का कूपन दिया जाएगा। महावीर चौक में भी 11 स्टाल लगाए जाएंगे, जिसके लिए भी साइज और दर निर्धारित की गई है। इसके लिए भी आज आवेदन का अंतिम दिन है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें