रविवार, 22 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सदर बाजार की 300 साल पुरानी बावड़ी से पानी मिलना शुरू

50 गाड़ी गाद निकाली पानी की आवक शुरू हुई तो हाइड्रेंट भी लगा दिया कुएं-बावड़ियों के पानी उपयोग की दिशा में निगम की पहल

सदर बाजार की 300 साल पुरानी बावड़ी से पानी मिलना शुरू

इंदौर में कम बरसात की वजह से भारी पानी के संकट के मद्देनजर अब पुराने कुएं-बावड़ियों पर नगर निगम का ध्यान केंद्रित हुआ है, कई कुएं और बावड़ियों में पानी तो है, लेकिन वहां गंदगी पसरी हुई है। पेड़-पौधों के पत्ते पानी और आसपास भरे हुए हैं, कई जगह गाद भरी हुई है, निगम ने अब इन पुराने कुओं-बावड़ियों को संरक्षण देते हुए इनके जल के उपयोग की दिशा में कदम बढ़ाया है, होलकर कालीन प्राचीन बावड़ी से 50 से अधिक गाड़ी गाद निकाली उसके बाद बावड़ी से पानी की आवक शुरू हो गई। निगम जोन-3 में सदर बाजार और डीआरपी लाइन के प्राचीन कुएं-बावड़ियों का जीर्णोद्धार कर यहां हाइड्रेंट स्थापित किया। इस पानी का उपयोग उद्यान और ग्रीन बेल्ट में किया जा रहा है। पुरानी बावड़ी और कुओं की सफाई अभियान जारी है। जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा ने बताया कि जल की आवक सुनिश्चित करने तथा उपलब्ध पानी का उपयोग करने की दिशा में यह जीर्णोद्धार, सफाई का कार्य किया जा रहा है। वार्ड 58 के सदर बाजार की बावड़ी, जो 300 साल पुरानी है वहां से 50 गाड़ी से अधिक गाद निकाली गई और उसी के बाद बावड़ी में फिर से स्वच्छ पानी की आवक शुरू हो गई और यहां हाइड्रेंट भी स्थापित किया गया है। अब इस पानी का उपयोग ग्रीन बेल्ट उद्यान में अभी किया जा रहा है। इसी प्रकार जोन-3 के डीआरपी लाइन महादेव मंदिर के पास भी 125 साल से अधिक पुराने कुएं का भी निगम ने जीर्णोद्धार किया। इसमें विकास कार्य कराकर सफाई कराई और यहां भी नया हाइड्रेंट स्थापित किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 21 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 21 November 2026, पृष्ठ 5